ये कैसे मनमानी, हद कर दी! डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद अमेरिका के खिलाड़ी का रेड कार्ड वापस लिया गया

Donald Trump Intervention In FIFA World Cup Revokes Red Card: फुटबॉल वर्ल्ड कप में एक अजीब और विवादित घटना हो गई है, जो शायद पहले कभी नहीं देखा गया। अमेरिका के स्टार खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को पिछले मैच में रेड कार्ड दिखाया गया था, यानी वो अगला मैच नहीं खेल पाते, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ने खुद हस्तक्षेप करके फीफा को उनका लाल कार्ड वापस लेने पर मजबूर कर दिया।

FIFA World Cup 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हस्तक्षेप के बाद विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने अमेरिका के स्टार फॉरवर्ड फोलारिन बालोगुन (Folarin Balogun) को मिला लाल कार्ड (Red Card) वापस ले लिया जिससे वह बेल्जियम के खिलाफ विश्व कप मैच में खेल पाएंगे। अमेरिका की तरफ से मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक तीन गोल करने वाले बालोगुन को बुधवार को बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में अमेरिका की 2-0 की जीत के दौरान के तारिक मुहारेमोविच के दाहिने टखने पर गलत तरीके से पैर रखने के लिए लाल कार्ड मिला था। इससे वह एक मैच के लिए निलंबित हो गए थे।

FIFA World Cup 2026, USA Footballer Folarin Bolagun Red Card Revoked After Donald Trump Intervention

ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद फोलारिन बालोगुन का रेड कार्ड वापस लिया गया

फीफा ने रविवार को घोषणा की कि बालोगुन से निलंबन हटा लिया गया है। यह एक असाधारण कदम था जिसकी ट्रंप ने प्रशंसा की जबकि बेल्जियम की टीम ने नाराजगी जताई। ऐसा 1962 के बाद पहली बार है जबकि विश्व कप के दौरान लाल कार्ड मिलने पर भी निलंबन नहीं हुआ है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि ट्रंप ने मैच के बाद फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को फोन करके फीफा से लाल कार्ड की समीक्षा करने को कहा था।

End of Feed