US Open 2026: बेन शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में खत्म किया कार्लोस अल्कराज का अभियान, सेमीफाइनल में पहुंचीं सबालेंका

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज को अमेरिकी ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेन शेल्टन के खिलाफ पांच सेट तक चले अमेरिकी ओपन इतिहास के सबसे लंबे पुरुष एकल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूयॉर्क: बेन शेल्टन ने पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि महिला वर्ग में एरिना सबालेंका और जेसिका पेगुला अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहीं। शेल्टन ने अल्काराज़ को चार घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 6-7 (5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 (10-7) से हराया। इस तरह से अल्काराज़ का ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में पिछले 18 मैच से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया।

Carlos Alcaraz

कार्लोस अल्काराज

किसी जंग से कम नहीं था मुकाबला

शेल्टन ने बाद में कहा, 'मैं थक गया हूं। यह किसी जंग से कम नहीं था। कार्लोस हमारे खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच था। इसमें कोई शक नहीं।' यह मैच सुबह तीन बजकर 33 मिनट पर समाप्त हुआ और इस तरह से यह अमेरिकी ओपन में सबसे देर तक चला मैच बन गया है। दूसरी वरीयता प्राप्त अल्कराज ने कहा,'यह करीबी मुकाबला था। वास्तव में यह बेहद करीबी मैच था। इसलिए मुझे निराशा है कि मैं आखिर में जीत दर्ज नहीं कर पाया। लेकिन मैंने आखिर तक मुकाबला किया और मुझे खुद पर गर्व है।'

End of Feed