US OPEN 2024: खत्म हुआ बालाजी का सफर, अगले दौर में पहुंची रोहन बोपन्ना और यूकी भांबरी

भारत के एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी का सफर यूएस ओपन में थम गया है वहीं रोहन बोपन्ना और यूकी भांबरी अपने-अपने जोड़ीदार के साथ अगले दौर में पहुंच गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
यूएस ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का सफर जारी है
एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी हुई बाहर
यूकी भांबरी और रोहन बोपन्ना पहुंचे अगले दौर में

न्यूयॉर्क: भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके ऑस्टिन क्राजिस्क और जीन जूलियन रोजर को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के तीसरे दौर में जगह बनाई। भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने अमेरिका के क्राजिसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया। यह केवल दूसरा अवसर है जब भांबरी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2014 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भी इसी चरण में पहुंचे थे।

Rohan Bopanna and Matthew Ebden (1)

रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डन

तीसरे दौर में पहुंची बोपन्ना-एबडन की जोड़ी

रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी भी स्पेन के रॉबर्टो कार्बालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया पर 6-2, 6-4 से जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गई है।

End of Feed