US Open 2024: रोहन बोपन्ना और अल्डिया की जोड़ी ने किया कमाल, यूएस ओपन के सेमीफाइनल में मारी एंट्री

US Open 2024: अपना लगभग आखिरी यूएस ओपन खेल रहे भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार अल्डिला सुत्जियादी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

US Open 2024: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और इंडोनेशिया की उनकी जोड़ीदार अल्डिला सुत्जियादी ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

rohan bopanna

रोहन बोपन्ना (फोटो- PTI)

बोपन्ना और सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सोमवार रात एक घंटे और 33 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में एबडेन और क्रेजसिकोवा चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी पर 7-6(4) 2-6 10-7 से जीत दर्ज की।बोपन्ना और सुत्जियादी ने इससे पहले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5), 10-7 से हराया था।

End of Feed