तेजिंदर पाल सिंह तूर ने अपना एशियाई रिकॉर्ड तोड़ विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया, श्रीशंकर ने लंबी कूद में गोल्ड जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2023, 11:13 PM IST

Tejinder Pal Toor: भारत के शीर्ष गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल तूर ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 21.77 मीटर के थ्रो से अपना एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया। पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे तूर का एशियाई रिकॉर्ड 21.49 मीटर का था जो उन्होंने 2021 में पटियाला में बनाया था।

भारत के शीर्ष गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल तूर ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 21.77 मीटर के थ्रो से अपना एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया। पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे तूर का एशियाई रिकॉर्ड 21.49 मीटर का था जो उन्होंने 2021 में पटियाला में बनाया था। इस 28 साल के एथलीट ने कलिंग स्टेडियम में तीसरे थ्रो में 21.77 मीटर दूर गोला फेंका जो इस सत्र में विश्व में नौंवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।विश्व चैम्पियनशिप का क्वालीफाइंग मानक 21.40 मीटर का है।

Tejinder Pal Singh Toor breaks his own record

तेजिंदर पाल सिंह तूर (SAI Media)

उन्होंने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया जिसका क्वालीफाइंग मानक 19 मीटर का है। एशियाई खेलों के मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता तूर ने पहले थ्रो में 21.09 मीटर की दूरी तय की। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा जिसके बाद उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया। अगले दो प्रयास भी फाउल रहे और उन्होंने अंतिम प्रयास नहीं किया।

End of Feed