124 सदस्यीय भारत के राष्ट्रमंडल दल को शानदार विदाई, आधिकारिक किट का अनावरण

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आधिकारिक किट का अनावरण कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मांडविया, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा, भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन और कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हुए।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश के दल को शानदार विदाई दी और साथ ही समारोह और प्रतियोगिता के लिए उस आधिकारिक किट का अनावरण किया जिसे खिलाड़ी ग्लास्गो में पहनेंगे। इस समारोह में खिलाड़ी, कोच, सहयोगी स्टाफ, गणमान्य व्यक्ति और साझेदार शामिल हुए। भारत राष्ट्रमंडल खेलों में एक और सफल अभियान की उम्मीद के साथ स्कॉटलैंड की यात्रा पर निकल रहा है।

Commonwealth Games kit

कॉमनवेल्थ गेम्स किट (साभार-X)

इस कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मांडविया, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा, भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन और कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हुए। मांडविया ने कहा, ’’हमारे खिलाड़ी नए भारत की खेल उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प और आकांक्षाओं के दूत हैं। जब भारतीय टीम ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रही है तो मैं हर खिलाड़ी से आग्रह करता हूं कि वे निडर होकर प्रतिस्पर्धा करें, खेल भावना का सम्मान करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।’’

End of Feed