स्पोर्ट्स

जेसिका पेगुला को हराकर विंबलडन सेमीफाइनल में कोको गॉफ

कोको गॉफ ने मंगलवार को खराब शुरुआत से उबरते हुए जेसिका पेगुला को हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, मेंस सिंगल में सिनर ने स्टफ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Image

कोको गॉफ ने सेमीफाइनल में बनाई जगह। फोटो- AP

लंदन, (एपी)। कोको गॉफ ने मंगलवार को खराब शुरुआत से उबरते हुए जेसिका पेगुला को हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस ऑल अमेरिकन क्वार्टर फाइनल मैच में गॉफ ने अपनी हमवतन पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया।

जब पेगुला ने पहले मैच प्वाइंट पर कमजोर बैकहैंड शॉट को नेट में खेला तो दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन गॉफ ने खुशी से अपने हाथ हवा में उठाए। बाइस साल की गॉफ इस जीत के साथ मारिया शारापोवा के बाद चारों ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। शारापोवा ने 2007 फ्रेंच ओपन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ऑल इंग्लैंड क्लब के लिए खेल चुकी हैं गॉफ

ऑल इंग्लैंड क्लब में गॉफ इससे पहले छह बार खेल चुकी थीं लेकिन कभी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थीं। शनिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए गॉफ का मुकाबला नाओमी ओसाका और कैरोलिना मुचोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। दोपहर में जब मैच शुरू हुए तो तापमान 29 डिग्री सेल्सियस (84 डिग्री फारेनहाइट) था और इसके 31 डिग्री सेल्सियस (88 डिग्री फारेनहाइट) तक बढ़ने की उम्मीद थी।

सिनर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

अपने मैच की शुरुआत में गॉफ ने चेयर अंपायर से पूछा, ’’क्या आपके पास आइस पैक है?’’ इस अमेरिकी खिलाड़ी ने नीले रंग के आइस पैक जैसी चीज को अपने गालों और जांघों के ऊपरी हिस्से पर लगाया। वहीं, मेंस सिंगल में यानिक सिनर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिनर ने जेएल स्टफ को 7-5, 7-4, 6-3 से मात दी। वहीं, नोवाक जोकोविच का मुकाबला जारी है। फिलहाल उस मैच के रिजल्ट में अभी देरी है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article