चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सुनील गावस्कर ने अय्यर और रोहित की बैटिंग पर उठाया सवाल

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। रणजी ट्रॉफी में खेले गए मैच में वह दोनों पारियों में फेल रहे थे। अब द ग्रेट सुनील गावस्कर ने हिटमैन सहित श्रेयस अय्यर के बैटिंग अप्रोच पर सवाल उठाया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने वाला है जिसमें टीम इंडिया 20 फरवरी को अपना पहला मुकालबला खेलेगी, लेकिन इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का कारण बना हुआ है। पहले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हिटमैन के बल्ले से रन नहीं आए। जब उन्होंने फॉर्म में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख किया तो वहां भी बल्ले ने साथ दिया।

Sinil Gavaskar On Rohit Sharma And Shreyas Iyer

सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा (साभार-X)

जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच में रोहित 3 और 28 रन की पारी खेल पाए। वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर भी दोनों पारियों में नाकाम रहे। अय्यर ने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 17 रन की पारी खेली। अब अय्यर और रोहित की बैटिंग अप्रोच पर द ग्रेट सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया है। उन्होंने आउट होने के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं।

End of Feed