सुनील गावस्कर ने पढ़े शतकवीर गिल की तारीफ में कसीदे, बताया टेस्ट करियर में बनाएंगे कितने रन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 11, 2023, 06:10 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वकालिक महान क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार सुनील गावस्कर ने अहमदाबाद टेस्ट में शतक जड़ने वाले युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है।

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट का उगता सूरज माने जा रहे शुभमन गिल के फैन्स की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। क्या आम क्या खास, हर तरह के क्रिकेट प्रेमी उनकी तारीफ में कसीदे कर रहे है। गिल के खेल के मुरीदों की लिस्ट में ऑरिजनल लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल हो गया है। अहमदाबाद टेस्ट मे गिल ने 128 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम की वापसी में अहम भूमिका अदा की। यह उनके करियर का दूसरा और घरेलू सरजमीं पर पहला शतक था।

Shubman-Gill-Sunil-Gavaskar

शुभमन गिल और सुनील गावस्कर

जिसके पास टाइम है उसका टाइन आएगा

128 रन की शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, जिसके पास टाइम होता है उसका टाइम जरूर आता है।' गावस्कर ने ये बात कॉमेंट्री करते हुए कही। गिल की बैटिंग तकनीक के बारे में चर्चा करते हुए गावस्कर ने कहा कि उनके पास शॉट लगाने के लिए अतिरिक्त समय होता है जो उन्हें गेंदबाजों पर बढ़त दिलाता है।

End of Feed