Sunil Chhetri Farewell Match: विदाई मैच में गोल नहीं कर सके सुनील छेत्री, छकाछक भरे स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ कहा अलविदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2024, 10:29 PM IST

भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ कहा अपने अंतरराष्टीय फुटबॉल करियर को अलविदा। हजारों प्रशंसकों ने उन्हें स्टेडियम आकर दी विदाई।

कोलकाता: कोलकाता का साल्ट लेक स्टेडियम खचाखच भरा था लेकिन इसके बावजूद खालीपन का एहसास हो रहा था क्योंकि पिछले 19 वर्षों से भारतीय फुटबॉल की सांस रहे सुनील छेत्री अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। छेत्री को विदाई देने के लिए हजारों दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर ने इस स्टार स्ट्राइकर की 11 नंबर की जर्सी पहनी हुई थी। उनके मन में एक टींस भी थी कि अब वह अपने इस प्रिय खिलाड़ी को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं देखेंगे।

Sunil Chhetri

विदाई मैच खेलने के बाद मैदान से बाहर आते सुनील छेत्री(साभार Jio Cinema)

मैदान पर हजारों प्रशंसक उमड़े

छेत्री ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर का मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका अंतिम मैच होगा और यही वजह थी कि उनका कोई भी प्रशंसक उन्हें भारत की तरफ से अंतिम मैच में खेलते हुए देखने से नहीं चूकना चाहता था। ड्राइवर की बगल की सीट पर बैठे छेत्री सबसे पहले बस से उतरे। बस से उतर कर छेत्री इस मैदान पर होने वाले हर मैच की गवाह रही ‘लोजेंज माशी’ जमुना दास के पास गए, जो ईस्ट बंगाल की समर्थक हैं। छेत्री ने उन्हें गले लगाया और फिर मैदान की तरफ चले गए।

End of Feed