Sumit Nagal Create History: सुमित नागल ने रचा इतिहास, इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2024, 09:10 PM IST

Sumit Nagal Create History: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एटीपी मास्टर्स क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में मुख्य ड्रॉ का एकल मैच जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए। टूर्नामेंट में नागल ने दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी को हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Sumit Nagal Create History: सुमित नागल एटीपी मास्टर्स क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में मुख्य ड्रॉ का एकल मैच जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने सोमवार को यहां दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी मात्तेओ अर्नाल्डी को हराया। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी नागल ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिये एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में प्रवेश किया था।

Sumit Nagal,  Sumit Nagal becomes the first player, Sumit Nagal Create History, Monte Carlo Masters tournament, Sumit Nagal Monte Carlo Masters tournament, Tennis News, Tennis News Today, Tennis News In Hindi,  Sports News In Hindi, सुमित नागल, सुमित नागल रचा इतिहास,

सुमित नागल। (फोटो- Twitter)

उन्होंने इतालवी प्रतिद्वंद्वी को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना डेनमार्क के होल्गर रूने से होगा जो विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर है। इस सत्र में नागल ने दूसरी बार शीर्ष 50 में शामिल किया खिलाड़ी को हराया है। उन्होंने सत्र की शुरूआत में मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई ओपन में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर बुबलिक को मात दी थी।

End of Feed