17 April 2023 सुर्खियां खेल की: घर पर आरसीबी की नजर जीत पर, क्रिकेट के भगवान सचिन ने अपने लाल को लेकर कही यह बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2023, 05:10 PM IST

17 April 2023 सुर्खियां खेल की: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक और रोमांचक मुकाबला देखन को मिलेगा। सोमवार को आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली बार एमएस धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला न केवल रोमांचक होगा, बल्कि हाई स्कोरिंग मुकाबला भी हो सकता है।

17 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला सोमवार को होने वाला है। होगा भी क्यों नहीं, क्योंकि आज यानी सोमवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एमएस धोनी और विराट कोहली पहली बार आमने सामने होंगे। आईपीएल इस मुकाबले का फैंस को बेसर्बी से इंतजार भी रहता है। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी जैसा कप्तान न कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा। वहीं, भारत तीन से 12 अगस्त तक पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी चेन्नई करने को तैयार है। वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बोले कि मैंने उन्हें खेलते हुए नहीं देखा था।

sports news hindi

विराट कोहली और हॉकी इंडिया का लोगो। (फोटो - आरसीबी-हॉकी इंडिया के ट्विटर से)

बेंगलोर का घरेलू मैदान पर आज चेन्नई से सामना

आईपीएल में एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आईपीएल के 24वें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलोर का अपने होम ग्राउंड पर पलड़ा भारी है, लेकिन ओवरऑल आईपीएल की बात करें तो यहां बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा काफी मजबूत है। मौजूदा आईपीएल में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

End of Feed