स्पोर्ट्स

Arjun Tendulkar को इस चीज से लगता है डर: क्या आप जानते हैं Sachin Tendulkar के पुत्तर से जुड़ी ये अनसुनी बातें?

  • Authored by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 16, 2023, 07:29 PM IST

Arjun Tendulkar Unknown Facts in Hindi: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने IPL T-20 मैच में 16 अप्रैल, 2023 को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में अपना डेब्यू किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने घरेलू मैच के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया। 23 साल के फास्ट बॉलर ने टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद अंदर की तरफ स्विंग कराकर खासा प्रभावित किया।

Image

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 16 अप्रैल, 2023 को आईपीएल 2023 मे अपना डेब्यू किया। वह भी मुंबई इंडियन्स टीम से खेले। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Arjun Tendulkar Unknown Facts in Hindi: क्रिकेट जगत में मास्टर ब्लास्टर नाम से मशहूर बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार (16 अप्रैल, 2023) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया। आपने यूं तो सचिन पाजी के पुत्तर को टीवी और सोशल मीडिया पर देखा होगा, उनके क्रिकेट के शुरुआती करियर के बारे में पढ़ा होगा पर क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं, अर्जुन से जुड़ी वे बातें, जो शायद ही आपने पहले कभी पढ़ी, सुनी और देखी हों:

  • अर्जुन को क्रिकेट की दुनिया और मैदान में अर्जुन और "एटी" (AT) नाम से पुकारा जाता है।
  • क्रिकेट से इतर अर्जुन को कुछ और खेल भी रास आते हैं, जिनमें बैडमिंटन और वॉलीबॉल हैं।
  • छुट्टियां मनाने के लिए उनके पसंदीदा शहरों में ऑस्ट्रेलिया का सिडनी, ब्रिटेन का लंदन और भारत का गोवा शामिल है।
  • खाने में उन्हें इंग्लिश ब्रेकफास्ट अच्छा लगता है, जिसमें बेकन (सुअर की पीठ या फिर बगल का नमक लगा भुना मांस) और तले हुए अंडे रहते हैं।
  • हालांकि, खाने के खासा शौकीन (फूडी) अर्जुन को अपने घर के शेफ सुनील की मटन बिरयानी बहुत अच्छी लगती है। वह उसे बड़े चाव से खाते हैं।
  • साउथ के एक्टर प्रकाश राज और बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित चेहरा आमिर खान उनके पसंदीदा एक्टर्स हैं।
  • अर्जुन को इसके अलावा रैप, ओल्ड फैशन रॉक म्यूजिक के साथ पंजाबी गाने काफी भाते हैं। माइकल जैक्सन, सिद्धू मूसेवाला, शैरी मान और करण औजला उनके फेवरेट सिंगर्स हैं।
  • हर समय उनके साथ एक नोटबुक भी रहती है, जिसमें वह जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में लिखते हैं। वह यह काम 2016 से कर रहे हैं।
  • सचिन के पुत्तर अर्जुन को सांपों से डर लगता है। एक बार फील्डिंग के दौरान मैदान में उनके सामने सांप आ गया था, जिसे देखकर वह गेंद के पीछे जाने से रुक गए थे।
  • वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यही उनका जिंदगी का "मोटो" है।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article