13 June 2023 सुर्खियां खेल की: सिंधु और प्रणय की इंडोनेशिया ओपन में शानदार जीत, पाक हॉकी टीम को मिली आर्थिक मदद

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 13, 2023, 03:59 PM IST

13 June 2023 सुर्खियां खेल की: भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन कर इंडोनेशिया ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। वहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान हॉकी टीम को आर्थिक मदद मिली है। खेल मंत्रालय ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल भारोत्तोलक मीराबाई चानू और बिंदियारानी देवी को एशियाई खेलों की तैयारी के लिये अमेरिका में अभ्यास को मंजूरी दे दी है।

13 June के खेल सुर्खियां की बात करें दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली हैं। महिला सिंगल्स कैटेगरी के पहले राउंड में सिंधु को इंडोनेशिया की ग्रिगोरिया मारिस्का तुंजुंग को लगातार गेम में मात देकर अगले राउंड में जगह बनाईं। वहीं, पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में भी सातवीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय ने भी जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने ने भी जापान के खिलाफ को लगातार गेम में मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान हॉकी टीम को आर्थिक मदद मिली है। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में शामिल होने से पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ को सरकार ने ढाई करोड़ रूपए आवंटित किए हैं। वहीं, भारत के महान ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी गुरबचन सिंह रंधावा ने मंगलवार को बढती उम्र के कारण भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति से इस्तीफा दे दिया।

PV Sindhu, Pakistan Hockey Team

पीवी सिंधु और पाक हॉकी फेडरेशन का लोगो। (फोटो- बैडमिंटन फोटो और पीएचएफ के ट्विटर से)

सिंधु-प्रणय इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 प्रतियोगिता के पहले दौर में स्थानीय दावेदार ग्रिगोरिया मारिस्का तुंजुंग के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज की। पिछली दो प्रतियोगिताओं के पहले दौर से बाहर होने वाली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने इंडोनेशिया की विरोधी खिलाड़ी को 38 मिनट में 21-19 21-15 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सिंधु की ग्रिगोरिया के खिलाफ पिछले तीन मैच में यह पहली जीत है। उन्हें इंडोनेशिया की इस खिलाड़ी के खिलाफ इसी साल मैड्रिड मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स में हार का सामना करना पड़ा था। फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय भी जापान के केंटा निशिमोटो को 50 मिनट में सीधे गेम में 21-16 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश करने में सफल रहे। पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब जीतने वाले सातवें वरीय भारतीय प्रणय अगले दौर में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस से भिड़ेंगे।

End of Feed