11 MAY 2023 सुर्खियां खेल की: कोलकाता और राजस्थान के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, भारत वनडे टीम रैकिंग में पाक से एक स्थान पीछे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 11, 2023, 05:29 PM IST

11 May 2023 सुर्खियां खेल की: इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में पहुंचने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

11 MAY के खेल सुर्खियां की बात करें आईपीएल के 16वें सीजन में एक और हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 56वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियपन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। इस मुकाबले में रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल की नजर रहेगी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गई है। पाकिस्तान टीम को मात देकर इस स्थान पर पहुंची है। इसी बीच, इंटर मिलान ने चैंपियन्स लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में एसी मिलान को करारी शिकस्त दी।

KKR vs RR, Indian Cricket Team

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI और BCCI के ट्विटर)

राजस्थान के खिलाफ केकेआर की नजर जीत पर

आईपीएल के 55वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों की नजर जी पर है। कोलकाता की टीम 11 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है, जबकि राजस्थान की टीम कोलकाता से एक स्थान आगे है। कोलकाता की टीम 11 मैचों में 10 अंक के साथ 5वें नंबर पर है।

End of Feed