19 June 2023 सुर्खियां खेल की: भवानी ने रचा इतिहास, ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आई भारतीय फुटबॉल टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 19, 2023, 05:36 PM IST

19 June 2023 सुर्खियां खेल की: भारतीय महिला तलवारबाज भवानी देवी ने इतिहास रच दिया। एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप की महिला सेबर स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में सीए भवानी देवी का उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी से सामना हुआ। इस मुकाबले में भवानी देवी को हार का सामना करना पड़ा और ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को चैम्पियन भारतीय फुटबॉल टीम मदद करने के लिए आगे आई है।

19 June के खेल सुर्खियां की बात करें तो फैंसिंग स्टार भवानी देवी ने एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। चैंपियनशिप की महिला सेबर स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में भवानी का सामना उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी जेनब से हुआ। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में भवानी को जेनब ने 15-14 से मात दी। इसके साथ ही वे इस टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गईं। वहीं, भारतीय फुटबॉल टीम ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप खिताब जीतने के लिए ओडिशा सरकार द्वारा मिले नकद पुरस्कार का एक हिस्सा राज्य में हाल में हुई बालासोर ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास के लिए देने का फैसला किया। इसके अलावा इंडोनेशिया में सेमीफाइनल में मिली हार से उबरकर एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू हो रहे ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

Bhavani Devi

भवानी देवी और चैम्पियन भारतीय फुटबॉल टीम। (फोटो- इंडिया ऑल स्पोर्ट्स और ओडिशा स्पोर्ट्स के ट्विटर से)

ताइपे ओपन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे प्रणय

इंडोनेशिया में सेमीफाइनल में मिली हार से उबरकर एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू हो रहे ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को यहां नौंवी वरीयता दी गई है और वह इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 प्रतियोगिता के पुरुष एकल के पहले दौर में क्वालीफायर से भिड़ेंगे। पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब जीतने वाले प्रणय ने सुपर 1000 टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और चैंपियन बने डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 15-21 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल में मेइराबा लुवांग मेसनाम, किरण जॉर्ज, सतीश कुमार करूणाकरन, मिथुन मंजूनाथ और एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन भी चुनौती पेश करेंगे। महिला एकल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल फॉर्म हासिल करने का प्रयास करेंगी जबकि मालविका बंसोड़, आकर्षी कश्यप और रुतविका शिवानी गड्डे भी खिताब के लिए भिड़ेंगी।

End of Feed