इंटरनेशनल इवेंट्स की मेजबानी के लिए खेल मंत्रालय ने खोला महासंघों के लिए खजाना

देश में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय ने खेल महासंघों के लिए अपना खजाना खोलकर सहायता राशि में 25 गुना तक की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है।

नई दिल्ली: देश में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को 50 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया है। मंत्रालय ने संशोधित राष्ट्रीय खेल महासंघ सहायता योजना (एएनएसएफ) के संचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए यह घोषणा की। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए महासंघों को अधिकतम दो करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाती थी।

Mansukh Mandaviya

मनसुख मांडविया (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

योजना से मिलेगा क्या फायदा

इस योजना के तहत राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, अकादमियों में प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करने के लिए वित्तीय मदद दी जाती है। इसके अलावा, विदेशी कोच, हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट, खेल वैज्ञानिकों तथा चिकित्सकों जैसे सहायक विशेषज्ञों की नियुक्ति में भी सहायता दी जाती है।

End of Feed