दंगो के लिये जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब खेलों के लिए जाना जाता है: ठाकुर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2023, 06:52 PM IST

Anurag Thakur on sports in Uttar Pradesh: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल के तीसरे सत्र के लोगो , शुभंकर, जर्सी , गीत और मशाल लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''उत्तर प्रदेश पहले जो दंगों के लिए जाना जाता था, अब खेलो के दंगल के लिए जाना जाता है।''

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश को लेकर अनुराग ठाकुर का बयान
  • अब दंगों के लिए नहीं, खेलों के लिए जाना जाता है यूपी
  • ठाकुर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे मौजूद

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पहले दंगों के लिए जाना जाता था लेकिन अब खेलो के दंगल के लिए जाना जाता है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल के तीसरे सत्र के लोगो , शुभंकर, जर्सी , गीत और मशाल लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा,'' उत्तर प्रदेश पहले जो दंगों के लिए जाना जाता था, अब खेलो के दंगल के लिए जाना जाता है।''

Anurag Thakur says Uttar Pradesh is now known for Sports not riots

अनुराग ठाकुर

यहां 25 मई से तीन जून तक चार शहरों में होने वाले इन खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया था, यह खिलाड़ियों को सिर्फ तलाशता ही नही है बल्कि तराशता भी है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में खेलो इंडिया का केंद्र बनेगा। ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले ही खेलो इंडिया के पांच वर्ष पूरे हुए है और यह बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा है।

End of Feed