स्‍पेन ने फीफा विश्‍व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत के साथ की शुरूआत, गोल का 'शतक' भी लगाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2022, 10:29 AM IST

Spain registers it's biggest win in World Cup: स्पेन की विश्व कप में यह सबसे बड़ी जीत है। टीम ने विश्व कप मुकाबले में पहली बार सात गोल दागे। स्पेन की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाया और पहले हाफ में अधिकतर खेल कोस्टा रिका के हाफ में ही खेला गया। पहले हाफ में गेंद 85 प्रतिशत मौके पर स्पेन के कब्जे में रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्‍पेन ने कोस्‍टा रिका को 7-0 से हराकर सीरीज की शानदार शुरूआत की
  • स्‍पेन ने विश्‍व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की
  • स्‍पेन ने मैच के दौरान विश्‍व कप में अपने गोल का शतक भी पूरा किया

दोहा: फेरान टोरेस के दो गोल की बदौलत स्पेन ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप ई के अपने पहले मैच में बुधवार को यहां कोस्टा रिका को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। कोस्टा रिका की टीम 2010 के चैंपियन स्पेन को पूरे मुकाबले के दौरान कोई टक्कर नहीं दे पाई और उसकी ओर से गोल करने का कोई विश्वसनीय मूव भी नहीं बना।

spain football team

स्‍पेन ने कोस्‍टा रिका को 7-0 के विशाल अंतर से हराया

यहां तक की कोस्टा रिका का कोई खिलाड़ी विरोधी टीम के गोल की ओर कोई शॉट तक नहीं मार पाया जबकि स्पेन की टीम ने गोल पर 17 शॉट मारे जिनमें से सात को गोल में तब्दील किया। अल थुमामा स्टेडियम में स्पेन की ओर से टोरेस (31वें और 54वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि डैनी ओल्मो (11वें मिनट), मार्को असेंसियो (21वें मिनट), गावी (74वें मिनट), कार्लोस सोलेर (90वें मिनट) और अल्वारो मोराटा (90 प्लस दो मिनट) ने एक-एक गोल किया।

End of Feed