Croatia New Coach: 14 साल के वनवास के बाद बिलिच की वापसी, अब लगाएंगे क्रोएशिया की नैय्या पार

Croatia New Coach: क्रोएशिया को नया कोच मिल गया है। 14 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर अनुभवी कोच स्लावेन बिलिच की वापसी हुई है। बिलिच की जिम्मेदारी होगी कि वह अगले वर्ल्ड कप से पहले क्रोएशिया में युवा टीम को तैयार कर लें।

पूर्व कप्तान और अनुभवी कोच स्लावेन बिलिच को एक बार फिर क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जो विश्व कप के बाद पद छोड़ने वाले देश के सबसे सफल कोच ज्लाटको डालिच की जगह लेंगे। बिलिच 14 वर्ष बाद इस पद पर लौटे हैं। इससे पहले वह 2006 से 2012 तक छह वर्षों तक क्रोएशिया की टीम के मुख्य कोच रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। बाद में उन्होंने इंग्लिश प्रीमियर लीग में वेस्ट हैम यूनाइटेड और वेस्ट ब्रॉमविच एल्बियन के अलावा तुर्किये और सऊदी अरब में भी कोचिंग की।

croatia New Coch

क्रोएशिया (साभार-X)

बिलिच ने नियुक्ति के कहा, ’’इस चुनौती को स्वीकार कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैं खुद को इसके लिए पूरी तरह तैयार महसूस करता हूं। वर्ष 2006 की तुलना में अब मैं अधिक परिपक्व और अनुभवी कोच हूं, लेकिन क्रोएशिया को मजबूत, बैखौफ और सफल बनाए रखने का मेरा जुनून और प्रेरणा पहले जैसी ही है।" बिलिच ऐसे समय टीम की कमान संभाल रहे हैं, जब क्रोएशिया विश्व कप से निराशाजनक अंदाज में बाहर हुआ। टीम अंतिम 32 मैच के करीबी मुकाबले में पुर्तगाल से 1-2 से हार गयी थी।

End of Feed