Special Olympics: स्पेशल ओलंपिक्स का आगाज 18 नवंबर से, टूर्नामेंट में 100 सें अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, नई जर्सी का अनावरण

Special Olympics: स्पेशल ओलंपिक एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 18 नवंबर से होगा, जो 22 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान शिवानी को स्पेशल ओलंपिक भारत गेम के लिए ऑफिशियल एथलीट एंबेसडर के रूप में घोषणा की गई।

Special Olympics: ओलंपिक्स भारत ने सोमवार को स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता 2024 की प्रेसवार्ता में अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के द ललित में आयोजित किया गया था। इस प्रेसवार्ता का आयोजन 18 से 23 नवंबर, 2024 तक नई दिल्ली में होने वाली स्पेशल ओलंपिक एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण शुरुआत का प्रतीक है। स्पेशल ओलंपिक की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा मौजदू रही। इस दौरान शिवानी को स्पेशल ओलंपिक भारत गेम के लिए ऑफिशियल एथलीट एंबेसडर के रूप में घोषणा की गई।

Special Olympics Bharat, Special Olympics, Special Olympics unveils Team India new jersey, Team India new jersey, Shivani Official Athlete Ambassador, Shivani Ambassador,

नई जर्सी के साथ अतिथि। (फोटो- Twitter)

100 से अधिक एथलीट प्रतियोगिता में लेंगे भागयह टूर्नामेंट वैश्विक स्तर पर भारत में आयोजित होने वाली इस तरह की पहली प्रतियोगिता है, जो 22 साल और उससे ज्यादा उम्र के बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांग(आईडीडी) वाले बुजुर्ग एथलीटों पर ध्यान केंद्रित करती है। इस प्रतियोगिता से उन बुजुर्ग एथलीटों को खास मौका मिलेगा, जिनकी खेलों में भागीदारी उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाती है। 12 स्पेशल ओलंपिक कार्यक्रमों के 100 से अधिक एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो 3 अलग-अलग क्षेत्रों, पूर्वी एशिया, यूरोप यूरेशिया और एशिया प्रशांत से हैं। यह स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी) के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह टेनपिन फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी में गेंदबाजी को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में सामने लेकर आता है।

End of Feed