Paris Olympics: IOA ने किया ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय ध्वजवाहक के नाम का ऐलान, मेरीकॉम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 09:39 PM IST

भारतीय ओलंपिक संघ ने पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारत के ध्वजवाहक के नाम का ऐलान कर दिया है। एमसी मेरीकॉम को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्ली: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन शरत कमल इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे, जबकि दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को गुरुवार को देश के दल का प्रमुख (शेफ डी मिशन) नियुक्त किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने यह घोषणा करते हुए बयान में कहा कि यह 41 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करते समय हमारे दल की एकता और भावना का प्रतीक है।'

Sharath Kamal

शरद कमल

शरद बोले-मेरे लिए सम्मान की बात

End of Feed