काम के लिए जोखिम में जान: नौवें माले पर मजदूरों को यूं देख फिरंगी पत्रकार सन्न, VIDEO शेयर कर बोले- ये जांबाज, पर...

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 15, 2023, 09:23 PM IST

Indian laborers vs Australian journalist : बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मैच खबर करने भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार पीटर लालोर ने वीडियाे में बिना किसी सुरक्षा के काम में लगे हुए मजदूरों को दिखाया है।

Indian laborers vs Australian journalist : पेट जो न कराए। पेट के लिए लोग जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले को कवर करने भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार पीटर लालोर ने मजदूरों को बिना सुरक्षा काम करते हुए देख सन्न रह गए। उन्होंने उन मजदूरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Indian laborers vs Australian journalist

बिना सुरक्षा के काम करते हुए मजदूर। (पीटर लालोर के ट्विटर से)

पत्रकार ने लिखा-ये जाबांज हैं...

ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार पीटर लालोर ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बिल्डिंग में कुछ मजदूर बिना किसी सुरक्षा के काम में लगे हुए को दिखाया गया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार ने लिखा कि भारतीय मजदूर जाबांज हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ी और सुरक्षा की मांग करने के लिए एक संघ की आवश्यकता हो सकती है। यह 9 मंजिला इमारत है और 9 मंजिलें अभी बाकी हैं। पीटर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत दौरा कर रहे हैं और उन्होंने पिच के कई वीडियो साझा किए, जो काफी वायरल हुए थे।

End of Feed