Hong Kong Open: सात्विक-चिराग ने तोड़ा पहले राउंड में अपनी हार का सिलसिला, रोमांचक मैच में दर्ज की जीत

Hong Kong Open 2026: भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीनी ताइपे के ली जे-हुई और यांग पो-हसुआन के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए हांगकांग ओपन 2026 में शानदार शुरुआत की, साथ ही पहले राउंड में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ा।

मंगलवार को हांगकांग ओपन 2026 में, भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीनी ताइपे के ली जे-हुई और यांग पो-हसुआन के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने पहले दौर में लगातार तीन मैचों में मिली हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty Win In First Round Of Hong Kong Open Badminton

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दर्ज की शानदार जीत (X/SAI Media)

दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी और टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ियों ने 15वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया। एक घंटे आठ मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में उन्होंने 15-21, 21-17, 28-26 से जीत हासिल की। ओलंपिक्स डॉट कॉम के अनुसार, इस जीत के साथ ली और यांग के खिलाफ उनका अजेय रिकॉर्ड (हेड-टू-हेड) 8-0 हो गया है।

End of Feed