भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सात्विक और चिराज की जोड़ी ने रविवार को फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में धमाल मचा दिया। दोनों ने पुरुष डबल्स वर्ग के फाइनल में चीनी ताइपे के लूचिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली और इतिहास रच डाला। दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने 25वीं रैंकिंग की लूचिंग और यांग को 21-13, 21-19 से हराया। खिताबी मुकाबला 48 मिनट तक चला।
सात्विक और चिराग टूर्नामेंट के 2019 संस्करण में उपविजेता रहे थे। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने अपने सपने को छोड़ा नहीं और अन्य टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए दोबारा यहां पहुंचे। सात्विक और चिराग ने इंडियन ओपन सुपर 500, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, थॉमस कप और विश्व चैंपियनशिप कांस्य में जीता। भारतीय जोड़ी का यह थाईलैंड ओपन 2019 और इंडियन ओपन 2022 के बाद फ्रेंच ओपन तीसरे वर्ल्ड टूर टाइटल है। सात्विक और चिराग सुपर 750 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी है।
सात्विक और चिराग ने फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाकर रखा। दोनों ने पहले गेम से 5-0 की बढ़त बनाई और अपने विरोधियों को रोके रखा। मिड-ब्रेक के समय भारतीय जोड़ी के खाते में छह था। वहीं, दूसरे गेम में ताइपे की जोड़ी टक्कर देती नजर आई लेकिन सात्विक और चिराग ने इंटरवल के समय ठब अंकों की बढ़त हासिल कर ली। लू और यांग दोबारा लय में लौटे मगर गेम हार गए। गौरतब है कि सात्विक और चिराग की ने सेमीफाइनल में भी धमाकेदार जीत दर्ज की थी। भारतीय जोड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच में चोई सोल ग्यू और किम वोन को 21-18, 21-14 से हराया।
