नंबर वन बने सात्विक-चिराग, थाईलैंड ओपन में जीत का मिला ईनाम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 09:52 PM IST

Satwiksairaj Rankireddy And Chirag Shetty: भारतीय जोड़ी सात्विकसाई राज और चिराग शेट्टी ने नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली। थाइलैंड ओपन जीतने के बाद दोनों ने यह रैंकिंग हासिल की है। ये जोड़ी ओलंपिक में मेडल की सबसे बड़ी दावेदार है।

Satwiksairaj Rankireddy And Chirag Shetty: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन में जीत के बाद मंगलवार को पुरुष युगल विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में हार के बाद भारतीय जोड़ी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण इस जोड़ी ने चीन में एशिया चैंपियनशिप में वॉकओवर दे दिया था।

cricket news hindi, Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विक सिराज और चिराग शेट्टी (साभार-X)

भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में जोरदार वापसी करते हुए चीन के चेन बो यांग और लियू यी पर सीधे गेम में जीत के साथ सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता।

End of Feed