Badminton Ranking: सात्विक-चिराग ने वर्ल्ड रैंकिंग में लगाई छलांग, प्रणय को भी मिला फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2023, 08:09 PM IST

Badminton Ranking: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी नवीनतम विश्व रैंकिंग में अपने स्थान में सुधार करते हुए आगे बढ़ गए हैं। पिछले दिनों मलेशिया मास्टर्स के खिताबर पर कब्जा जमाने वाले एचएस प्रणय को भी फायदा हुआ है। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत भी अपने स्थान में सुधार करते हुए आगे बढ़ गए हैं।

Badminton Ranking: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष युगल जोड़ी मंगलवार को जारी नवीनतम विश्व रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक और फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब तथा मौजूदा सत्र में स्विस ओपन 300 खिताब जीतने वाली सात्विक और चिराग की जोड़ी के अब 12 टूर्नामेंट में 74 हजार 651 अंक हैं।

पिछले हफ्ते मलेशिया मास्टर्स के रूप में करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले एचएस प्रणय एक स्थान के फायदे से एक बार फिर दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं। किदांबी श्रीकांत भी तीन स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर हैं।

End of Feed