Indonesia Open 2023: भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंडोनेशिया ओपन में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण कोरिया की जोड़ी को तीन गेम में शिकस्त देकर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी को सामना मेजबान देश इंडोनेशिया और मलेशिया जोड़ी के विजेता से सामना होगा।
सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी। (फोटो- बीएआई मीडिया के ट्विटर से)
पहला गेम हारने के बाद किया कमबैक
सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डरी-चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्यूक और एसईओ सेउंग जेई की जोड़ी से हुआ। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले गेम में दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जोड़ी को 21-17 से मात दी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए बचे दो गेम में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 21-19 और 21-18 से खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। सात्विक-चिराग की जोड़ी की यह चार मुकाबलों में तीसरी, जबकि लगातार दूसरी जीत है।
सेमीफाइनल में प्रणय का सफर हुआ समाप्त
एचएस प्रणय का टूर्नामेंट के हार के साथ सफर समाप्त हो गया। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सातवीं सीड प्रणय का सामना टॉप सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से हुआ। इस मुकाबले में विक्टर एक्सेलसेन ने अनुभव का फायदा उठाते हुए प्रणय को लगातार गेम में 21-15, 21-15 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 46 मिनट तक मुकाबला चला। दोनों खिलाड़ियों अभी तक आठ बार आमने-सामने हो चुके हैं। इसमें प्रणय को छठी बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि यह हार लगातार दो जीत के बाद मिली है।
