दुबई। सानिया मिर्जा के पिता और कोच इमरान मिर्जा ने कहा कि इस बात पर यकीन नहीं होता कि सानिया को पहली बार टेनिस रैकेट थामे हुए 30 साल हो गए हैं। निश्चित तौर पर वह अभूतपूर्व प्रतिभा की धनी थी और मुझे यह समझने में ज्यादा समय नहीं लगा। मैं जब युवावस्था में था तब मैंने क्लब स्तरीय टेनिस और राज्य रैंकिंग टूर्नामेंट में ही हिस्सा लिया था, लेकिन जब मैं स्कूल में था तभी से इस खेल का बेहद करीब से विश्लेषण करता था। मैं कभी बहुत अच्छा टेनिस खिलाड़ी नहीं रहा लेकिन मेरा मानना है कि इस खेल के लिए मेरे पास पारखी नजर और विश्लेषणात्मक दिमाग था।
सानिया मिर्जा। (फोटो- Instagram)
