Womens World Cup: अतिरिक्त समय में इस खिलाड़ी के गोल से जीता स्पेन, सेमीफाइनल में बनाई जगह

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 11, 2023, 02:30 PM IST

Womens World Cup, Spain vs Netherlands: स्पेन की महिला फुटबॉल टीम का फुटबॉल वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। इस मुकाबले के दौरान स्पेन का सामना नीदरलैंड्स के साथ हुआ। इस मुकाबले में स्पेन की खिलाड़ी ने अतिरिक्त समय में गोल कर टीम को न केवल जीत दिलाई, बल्कि टीम को सेमीफाइनल में भी जगह दिलाई।

Womens World Cup, Spain vs Netherlands: सलमा पारालुएलो के अतिरिक्त समय में किये गये गोल की मदद से छठी रैंकिंग पर काबिज स्पेन ने नीदरलैंड को 2-1 से हराकर पहली बार महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दो यूरोपीय मजबूत टीमों के बीच कड़े नॉकआउट मुकाबले में पारालुएलो ने 111वें मिनट में विजयी गोल दागा।

Womens World Cup

स्पेन और नीदरलैंड्स महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- FIFA Womens World Cup Twitter)

नीदरलैंड की टीम चार साल पहले फ्रांस में फाइनल में अमेरिका से हार गयी थी और अब दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। मारियोना कालडेंटी ने 81वें मिनट में गोल कर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलायी। नियमित समय के अंतिम 10 मिनट में नीदरलैंड की डिफेंडर स्टेफानी वान डर ग्राग्ट ‘खलनायिका’ से ‘नायिका’ बन गयीं जिन्होंने अपनी टीम के लिए बराबरी गोल दागा।

End of Feed