स्पोर्ट्स

India vs Japan Asian Champions Trophy: जापान को रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, मलेशिया से होगी खिताबी भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 11, 2023, 10:50 PM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चेन्नई में जापान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी भिड़ंत मलेशिया के साथ होगी।

Image

भारत बनाम जापान

चेन्नई: हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान को 5-0 के अंतर से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम पूरी तरह सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के खिलाफ हावी रही। भारत की फाइनल में मलेशिया के साथ भिड़ंत होगी। जो दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 6-2 के अंतर से पटखनी देकर पहुंचा है। भारत के लिए आकाशदीप सिंह(18'), हरमनप्रीत सिंह(23'), मनदीप सिंह(30'), सुमित(39), शमशेर सिंह (51') ने गोल किेए। जापान की टीम एक बार भी गोल पोस्ट को नहीं भेद सकी।

पहले क्वार्टर में भारत ने हासिल कर ली थी 3-0 की बढ़त

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई और कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में आकाशदीप ने पहला गोल किया और टीम का खाता खोला। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत क बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत के लिए तीसरा गोल फील्ड गोल के रूप में मनदीप सिंह ने किया। मनदीप ने कप्तान हरमनप्रीत के शॉट को शानदार तरीके से गोल में तब्दील करके भारत के हाफ टाइम तक 3-0 की बढ़त दिला दी थी।

हरमनप्रीत फिर रहे जीत के हीरो

भारतीय टीम ने सेकेंड हाफ की शुरुआत 3-0 की बढ़त के साथ की। भारत के लिए चौथा गोल सुमित ने तीसरे क्वार्टर में किया। तीन क्वार्टर के खेल के बाद भारतीय टीम ने 4-0 की बढ़त हासिल करके अपने जगह फाइनल में पक्की कर ली थी। ऐसे में चौथे क्वार्टर की शुरुआत में शमशेर सिंह ने हरमनप्रीत के शानदार पास को जापान के गोल पोस्ट में डालकर ताबूत में आखिरी कील ठोक दी और टीम को 5-0 से आगे कर दिया। यही स्कोर अंत में निर्णायक साबित हुआ।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article