स्पोर्ट्स

India vs Japan Hockey Head to Head: एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में आज भारत का सामना जापान से, जानिए किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 11, 2023, 08:53 AM IST

India vs Japan Hockey Head to Head: एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना जापान की टीम से होगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले से पहले किस टीम का पलड़ा भारी है।

Image

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- sreejesh Twitter)

Photo : Twitter

India vs Japan Hockey Head to Head: एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान भारतीय पुरुष टीम विजयी रथ पर सवार है। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना जापान से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। भारतीय टीम टूर्नामेंट के चौथे ट्रॉफी के करीब पहुंच गई, जबकि जापान की टीम दो बार फाइनल में पहुंच कर टाइटल से दूर रहना पड़ेगा। अपने पुराने प्रदर्शन का ध्यान रखते हुए दोनों टीमें नई रणनीति के साथ खेलने उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले पर नजर डालते हैं आसैर जानने की कोशिश करते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी है।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा काफी मजबूत

भारत और जापान के हेड टू हेड पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम ने 27 बार जीत हासिल की है, जबकि जापान को सिर्फ 3 बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारत आगे

जापान के खिलाफ भारतीय टीम ने केवल ओवरऑल टूर्नामेंट में आगे है, बल्कि एशियन चैम्पिसंय ट्रॉफी में भी आगे है। भारत और जापान के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत को 5 मैचों में जीत मिली है, जबकि जापान को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच दो मैच ड्रॉ रहे हैं। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों टीमों के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पॉइंट टेबल में भारत टॉप पर रहा

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले लीग मुकाबले पर नजर डाले तो भारतीय टीम अजेय है। वे मौजूदा लीग में इकलौती टीम है, जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारत ने लीग मुकाबले के दौरान कुल 5 मैच खेले, जिसमें से टीम को 4 मैचों में जीत मिली, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। कुल 13 अंक के साथ टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर रही। वहीं, जापान की बात करें तो तो वह टेबल में चौथे नंबर पर है। जापान को पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और दो मैच ड्रॉ रहा है। कुल 5 अंक के साथ जापान टेबल में चौथे नंबर पर है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article