Malaysia Open 2023: साइना, श्रीकांत मलेशिया ओपन के पहले दौर से बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2023, 09:18 PM IST

MALAYSIA OPEN 2023: साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का खराब प्रदर्शन जारी रहा और ये दोनों सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए । वर्ष 2022 में खराब फॉर्म और चोटों से जूझने वाली लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चीन की हान यूई से हार मिली।

भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का खराब प्रदर्शन जारी रहा और ये दोनों सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए । वर्ष 2022 में खराब फॉर्म और चोटों से जूझने वाली लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चीन की हान यूई ने इस 12 लाख 50 हजार इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर में 21-12, 17-21, 21-12 से हराया

saina nehwal

साइना नेहवाल

टूर्नामेंट के पहले दिन भारत के लिए गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की महिला युगल जोड़ी ही जीत दर्ज कर सकी। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी ने येउंग एनगा टिंग और येउंग पुइ लैम की हांगकांग की जोड़ी को 21-14 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

End of Feed