40 सेंटीमीटर से मेडल चूकने वाले सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा पर कहा कुछ ऐसा, फैंस कर रहे हैं तारीफ

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महज 40 सेंटीमीटर से मेडल चूकने वाले सचिन यादव ने बताया कि वह बड़े-बड़े एथलीट के बीच अच्छा प्रदर्शन कर खुश तो हैं, लेकिन मेडल न जीत पाने का उन्हें बेहद गम है। वह नीरज चोपड़ा के लिए भी उदास नजर आए।

भारत के भाला फेंक एथलीट सचिन यादव का कहना है कि अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा और जूलियन वेबर जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करना सुखद अहसास है लेकिन इससे अच्छी शुरुआत के बाद कांस्य पदक हाथ से जाने देने की निराशा की भरपाई नहीं हो सकती। सचिन का यह दूसरा ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था लेकिन उन्होंने बृहस्पतिवार को टोक्यो दमदार प्रदर्शन करते हुए दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा (84.03 मीटर), मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम (82.75 मीटर) और डायमंड लीग ट्रॉफी विजेता वेबर (86.11 मीटर) जैसे प्रतिष्ठित प्रतिभागियों को पछाड़ दिया।

sachin Yadav Javelin Throw

सचिन यादव (साभार-X)

इस भारतीय ने पहला थ्रो 86.27 मीटर फेंका जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट मई में एशियाई चैंपियनशिप था जिसमें उन्होंने 85.16 मीटर के थ्रो से रजत पदक जीता था। इस तरह बृहस्पतिवार को उन्होंने पिछले प्रदर्शन को बेहतर किया। अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर से कांस्य पदक जीता जो सचिन के थ्रो से 40 सेमी बेहतर था।

End of Feed