Japan Open 2026: बीच मैच में इंजरी के कारण चेन यूफेई के नाम वापस लेने के बाद जापान ओपन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू

भारत की पीवी सिंधू जापान ओपन के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की यूफेई चोट के कारण पूरा मैच नहीं खेल पाई और इस तरह सिंधू ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह पिछले दो साल में पहला मौका है जब वह किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

पीवी सिंधू जापान ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन की चेन युफेई को हराकर सात साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़कर फाइनल में जगह बना ली। विश्व नंबर 10 खिलाड़ी सिंधू इस सीजन पहला खिताब जीतने की कोशिश में है। सिंधू इस मुकाबले में 21-19, 15-10 से आगे चल रही थीं, तभी चीन की विश्व नंबर 4 खिलाड़ी ने हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई जिसके चलते मैच को रोक देना पड़ा और इस तरह सिंधू को फाइनल में पहुंचने का मौका मिल गया। 2019 में विश्व खिताब जीतने के बाद सिंधू की युफेई पर यह पहली जीत है। लगातार 5 हार झेलने के बाद यह यूफेई के खिलाफ उनकी पहली जीत है। चौथी वरीयता प्राप्त चीन की युफेइ का सिंधू के खिलाफ जी-हार का रिकॉर्ड 8 . 6 का है।

pv sindhu

पीवी सिंधू (साभार-X)

32 वर्षीय सिंधू 2024 में अपने घरेलू मैदान पर सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने के बाद से अपना पहला फाइनल खेलेगी। 2 साल से वह लगातार इससे चूक जा रही थी। इस सत्र में वह मलेशिया ओपन सुपर 1000 और आस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन दो साल में उनका यह पहला फाइनल है। रविवार को जापान ओपन के फाइनल में सिंधू का सामना अकाने यामागुची या इंडोनेशिया की कुसुमा वरदानी में से किसी एक से होगा। दूसरा सेमीफाइनल इन्हीं दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।

End of Feed