पीवी सिंधू इंडिया ओपन के पहले दौर से बाहर, श्रीकांत, प्रणय और मालविका जीते

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की चैंपियन सिंधू को एक घंटा और आठ मिनट चले पहले दौर के मुकाबले में दुनिया की 23वें नंबर की वियतनाम की खिलाड़ी एनगुएन के खिलाफ 22-20, 12-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। एनगुएन के खिलाफ सिंधू की यह लगातार तीसरी हार है और उनके लिए यह नतीजा बड़ा झटका है।

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू बुधवार को यहां इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं, जबकि किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणय और मालविका बंसोड़ दूसरे दौर में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू वियतनाम की थुई लिन एनगुएन के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद कड़े मुकाबले में हार गईं। श्रीकांत ने भारत के ही थारुन मानेपल्ली को हराया।

PV Sindhu Indian Open

पीवी सिंधू इंडियन ओपन से बाहर। फोटो- BAI

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की चैंपियन सिंधू को एक घंटा और आठ मिनट चले पहले दौर के मुकाबले में दुनिया की 23वें नंबर की वियतनाम की खिलाड़ी एनगुएन के खिलाफ 22-20, 12-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। एनगुएन के खिलाफ सिंधू की यह लगातार तीसरी हार है और उनके लिए यह नतीजा बड़ा झटका है। क्योंकि वह पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में पहुंची थी और घरेलू प्रशंसकों को उनसे यहां अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

End of Feed