करियर की सबसे बड़ी हार से निराश पीवी सिंधू ने भावुक मन से किया ये ऐलान

PV Sindhu On Her Future: रियो ओलंपिक 2016 में रजत और तोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू चीन की दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी ही बिंग जियाओ से सीधे गेम में हारने के बाद पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं। अब सिंधू ने करियर की सबसे बड़ी हार के बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू हार से बहुत निराश
  • ओलंपिक में मिली मात को करियर की सबसे बड़ी हार बताया
  • सिंधू ने बताया कि अब वो खेल से ब्रेक ले रही हैं

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने शुक्रवार को कहा कि वह ओलंपिक खेलों से प्री क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद संक्षिप्त ब्रेक लेंगी क्योंकि वह अपने करियर की ‘सबसे कड़ी हार में से एक’ से उबर रही हैं लेकिन उन्होंने अपने आगे के सफर का ‘सावधानीपूर्वक’ मूल्यांकन करने के बाद खेल जारी रखने का वादा किया।

PV Sindhu Announces Break From Badminton

पीवी सिंधू (Instagram)

रियो ओलंपिक 2016 में रजत और तोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू चीन की दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी ही बिंग जियाओ से सीधे गेम में हारने के बाद पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं।

End of Feed