Korea Open: कोरिया ओपन आज से, ये दो भारतीय खिलाड़ी पहले खिताब के लिए दिखाएंगे दम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2023, 09:27 AM IST

Korea Open: कोरिया ओपन का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में दो बार की मेडलिस्ट पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत सीजन के पहले खिताब के लिए दम दिखाएंगे। वहीं, फॉर्म में चल रहे भारतीय स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

Korea Open: भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत मंगलवार को जब कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेंगे तो वे अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने के साथ सत्र का पहला खिताब जीतना चाहेंगे। शानदार लय में चल रहे भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हालांकि टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

PV Sindhu

पीवी सिंधु। (फोटो- बीएआई मीडिया के ट्विटर से)

मौजूदा सत्र में छह महीने से ज्यादा निकल गये लेकिन इस दौरान सिंधू कोई खिताब नहीं जीत पायी। वह टखने में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पांच महीने तक खेल से दूर रही। वापसी के बाद उनके खेल में पहले जैसा पैनापन नहीं दिखा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थी, जो इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वह इसके बाद कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन इसके बाद अमेरिका ओपन में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी। अमेरिका ओपन में वह चीन की गाओ फांग जी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

End of Feed