Pro Hockey League: हरमनप्रीत ने खेली कप्तानी पारी, भारत ने ओलंंपिक चैम्पियन टीम को दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 11:00 PM IST

Pro Hockey League 2023: प्रो हॉकी लीग में भारतीय हॉकी टीम ने बड़ा उलटफेर कर शानदार जीत हासिल की। हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को 5-1 से हराकर जीत हासिल की। अब भारत का सामना शनिवार को फिर ब्रिटेन से होगा।

Pro Hockey League 2023: हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को 5-1 से हराकर उलटफेर करते हुए एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अपने यूरोपीय चरण में लगातार हार के बाद शाानदार वापसी की। मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद ने मैच के दूसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी और फिर कप्तान हरमनप्रीत (20वें और 30वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दाग दिए। अमित रोहिदास (29वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (60वें मिनट) ने भारत के लिए अन्य दो गोल किए। बेल्जियम के लिए चौथे क्वार्टर में विलियम घिसलेन (46वें मिनट) ने गोल किया।

Pro Hockey League 2023

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- हॉकी इंडिया के ट्विटर से)

भारतीय टीम प्रो हॉकी लीग अंक तालिका में शीर्ष टीम के तौर पर यूरोप पहुंची थी। लेकिन यूरोपीय चरण के शुरुआती मैच में 26 मई को बेल्जियम से 1-2 से हार गयी और फिर अगले दिन उसे ब्रिटेन से 2-4 से पराजय झेलनी पड़ी। भारतीय टीम बदला चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरी और उसने शानदार शुरूआत की और दूसरे ही मिनट में मैदानी गोल कर दिया जिससे मुकाबले की लय तय हो गयी। गुरजंत सिंह ने बायीं ओर से शॉट लगाकर विवेक को गोल करने में मदद की।

End of Feed