Paris Olympics 2024: 'पूरा देश इसका जश्न मना रहा..' पीएम मोदी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अमन सहरावत को दी बधाई

PM Modi congratulates Aman Sehrawat: भारत के सबसे युवा पहलवान अमन सहरावत ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी व्यक्त की है।

PM Modi congratulates Aman Sehrawat: अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाते हुए शुक्रवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13-5 से हरा दिया ।21 वर्ष के अंडर 23 विश्व चैम्पियन अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0 . 10 से हार गए थे ।वह पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र पुरूष पहलवान थे और उन्होंने निराश नहीं किया। उनकी इस जीत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहद खुश हैं।

aman sehrawat

अमन सहरावत (फोटो- AP/X)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पहलवान अमन सेहरावत को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।अमन ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13 . 5 से हराया।

End of Feed