Asian Para Games: भारत के लिए डबल पोडियम फिनिश, मेंस हाई जंप में प्रवीण ने जीता गोल्ड और बंटी ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भी भारत के लिए मेडल आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार, 21 अक्टूबर को पैरा एथलेटिक्स में भारत ने दो मेडल जीते। मेंस की हाई जंप T64 कैटेगरी के इवेंट में प्रवीण कुमार ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। वहीं, बंटी ने पर्सनल बेस्ट करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भी भारत के लिए मेडल आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार, 21 अक्टूबर को पैरा एथलेटिक्स में भारत ने दो मेडल जीते। मेंस की हाई जंप T64 कैटेगरी के इवेंट में प्रवीण कुमार ने नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। वहीं, बंटी ने पर्सनल बेस्ट करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Praveen and banti

प्रवीण और बंटी ने जीता गोल्ड और सिल्वर। फोटो- SAI

प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बंटी 1.92 मीटर के साथ अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहे। पैरा एथलेटिक्स में भारत ने डबल पोडियम फिनिश किया। भारत ने तीसरे दिन अभी तक दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

End of Feed