भारत सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्न भूषण और 115 को पद्म श्री से अवार्ड से नवाजा जाएगा। 139 लोगों 23 महिला और 10 विदेशी शामिल हैं। 13 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। 139 पद्म पुरस्कार जीतने वालों की सूची में पांच खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इस साल किसी भी व्यक्ति को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न नहीं दिया गया है।
पद्म पुरस्कार 2025
सूची में पहाल नाम भारत को ओलंपिक में हॉकी का कांस्य पदक दिलाने वाली टीम के सदस्य रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री दिया जाएगा।
इन दो के अलावा पेरिस पैरालिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले आर्चर हरविंदर सिंह, जाने-माने एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान आईएस विजयन को पद्म श्री से नवाजे जाने का ऐलान किया गया है। पांचों अपनी फील्ड की जानी मानी हस्तियां हैं।सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को मार्च-अप्रैल के बीच राष्ट्रपति भवन में विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये पुरस्कार दिए जाएंगे।
