पुर्तगाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो को देगा खास विदाई, डेनमार्क के खिलाफ अनोखे अंदाज में दिखेगी टीम

पुर्तगाल शनिवार को नेशंस लीग में डेनमार्क के खिलाफ होने वाले मैच में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सम्मान देगा। इस सम्मान के तहत पुर्तगाल के सभी खिलाड़ी मैदान पर नंबर-7 की जर्सी पहनकर उतरेंगे। यह वही खास नंबर है जो राष्ट्रीय टीम के साथ रोनाल्डो के 23 साल के करियर की पहचान बन गया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुर्तगाल शनिवार को नेशंस लीग में डेनमार्क के खिलाफ होने वाले मैच में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सम्मान देगा। यह मैच 'एस्टाडियो म्यूनिसिपल डी ब्रागा' में खेला जाएगा। 5 नवंबर को रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा के बाद, यह पुर्तगाली टीम का पहला मैच है।

Cristiano Ronaldo (2)

पुर्तगाल देगा रोनाल्डो को खास विदाई। फाइल फोटो

'वर्ल्ड सॉकर टॉक' के अनुसार, इस सम्मान के तहत पुर्तगाल के सभी खिलाड़ी मैदान पर नंबर-7 की जर्सी पहनकर उतरेंगे। यह वही खास नंबर है जो राष्ट्रीय टीम के साथ रोनाल्डो के 23 साल के करियर की पहचान बन गया था। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि इस मौके पर खुद रोनाल्डो वहां मौजूद रहेंगे या नहीं।

End of Feed