FIFA World Cup 2022: रामोस की हैट्रिक के दम पर क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड को बुरी तरह रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2022, 10:43 AM IST

Portugal vs Switzerland FIFA World Cup 2022 Match: पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। पुर्तगाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को बुरी तरह रौंदा। गोंसालो रामोस ने पुर्तगाल के लिए कमाल का प्रदर्शन किया।

लुसैल (कतर): स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शुरुआती एकादश में विकल्प गोंसालो रामोस की हैट्रिक से पुर्तगाल ने मंगलवार को यहां फीफा विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड पर 6-1 की आसान जीत दर्ज की। पिछले महीने पुर्तगाल की ओर से पदार्पण करने वाले 21 साल के रामोस ने देश की ओर से पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाई और उस खेल की झलक पेश की जिसके लिए रोनाल्डो मशहूर हैं। रामोस ने 17वें मिनट में पहला दागे दागा और फिर 51वें और 67वें मिनट में दो और गोल किए।

FIFA World Cup 2022: रामोस की हैट्रिक के दम पर क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड को बुरी तरह रौंदा

रोनाल्डो 72वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे लेकिन उससे पहले ही टीम 5-1 की बढ़त के साथ अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर चुकी थी। पुर्तगाल की ओर से पेपे (33वें मिनट), राफेल गुरेइरो (55वें मिनट) और राफेल लियाओ (90 प्लस दो मिनट) ने भी गोल दागे। स्विट्जरलैंड की ओर से एकमात्र गोल मैनुअल अकांजी ने 58वें मिनट में किया। पुर्तगाल ने तीसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। टीम इससे पहले 1966 और 2006 में भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही थी।

End of Feed