स्पोर्ट्स

MAR vs ESP, FIFA WC: रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में मोरोक्को ने स्पेन को हराकर किया उलटफेर, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 6, 2022, 11:31 PM IST

Spain vs Morocco, FIFA World Cup 2022, Round of 16: फीफा विश्व कप 2022 में मंगलवार को कतर में राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन और मोरोक्को की टीमों की टक्कर हुई। लगातार दूसरे दिन फीफा विश्व कप में मैच ड्रॉ रहा और अतिरिक्त समय में भी मैच ड्रॉ रहा। जिसके बाद पेनल्टी से नतीजा निकला और मोरोक्को ने सबको सन्न कर दिया।

Image

मोरोक्को ने स्पेन को हराया (AP)

Morocco vs Spain Round of 16 match, FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 में मंगलवार को राउंड ऑफ 16 का मुकाबला स्पेन और मोरोक्कों की टीमों के बीच खेला गया। पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए एक ऐसी टीम से भिड़ रही थी जो अगले राउंड में जाकर ऐतिहासिक सफलता दर्ज करना चाहती थी। मैच में निर्धारित 90 मिनट ड्रॉ रहा, फिर एक्स्ट्रा टाइम भी ड्रॉ रहा और उसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मोरोक्को ने पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

सर्जियो बुस्केट्स की अगुवाई वाली स्पेन की टीम ने इस मैच में शुरुआत अच्छी करने का प्रयास किया लेकिन पहले हाफ में उनको बार-बार मोरोक्को की डिफेंस लाइन ने रोकते हुए उनके प्रयास असफल किए। आलम ये था कि मोरोक्को की टीम लगातार गोल पर वार करती रही लेकिन ज्यादातर शॉट्स ऑफ टारगेट रह रहे थे। ऐसा ही कुछ हाल मोरोक्कों का रहा।

दूसरे हाफ की कहानी भी ऐसी ही रही, दोनों टीमें 0-0 की गोल लाइन को तोड़ने का प्रयास करती रहीं लेकिन दोनों के डिफेंडर व गोलकीपर प्रयासों को असफल करने में जुटे रहे। नतीजतन निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें कोई भी गोल करने में सफल नहीं रहीं और लगातार दूसरे दिन फीफा विश्व कप में एक और राउंड ऑफ 16 मैच अतिरिक्त समय में चला गया जहां 15-15 मिनट के दो हाफ होंगे और उसके बाद भी नतीजा नहीं निकला तो फिर पेनल्टी शूटआउट से फैसला होगा, जैसे सोमवार को क्रोएशिया-जापान मैच में हुआ था जहां क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीत दर्ज कर ली थी।

स्पेन-मोरोक्को अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं कर सके और नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकाला गया।

पेनल्टी शूटआउट

स्पेन की पहली पेनल्टी - पाब्लो चूक गए

मोरोक्को की पहली पेनल्टी - सबिरी ने गोल किया (स्कोर 1-0)

स्पेन की दूसरी पेनल्टी - सोलर चूक गए

मोरोक्को की दूसरी पेनल्टी - हकीम ने गोल किया (स्कोर 2-0)

स्पेन की तीसरी पेनल्टी - बुस्केट्स चूक गए

मोरोक्को की तीसरी पेनल्टी - बेनोन चूक गए (स्कोर 2-0)

मोरोक्को की चौथी पेनल्टी - हकीमी ने गोल किया (स्कोर 3-0) इसके साथ ही मोरोक्को ने 3-0 से पेनल्टी शूटआउट जीत लिया। स्पेन के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article