Paris Paralympics 2024: नितेश कुमार ने पेरिस में लहराया परचम, बैडमिंटन में जीता गोल्ड

Nitesh Kumar Wins Gold: पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुष सिंगल्स के एसएल3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। वे एक आईआईटी से पढ़े लिखे इंजीनियर भी हैं।

Nitesh Kumar Wins Gold: पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत को इस टूर्नामेंट में एक और मेडल प्राप्त हुआ है। दरअसल देश के स्टार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुष सिंगल्स के एसएल3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। ये भारत का इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले अवनि लेखरा ने भी भारत का पेरिस में परचम लहराया था।

nitesh kumar

नीतेश कुमार (फोटो- X)

नितेश कुमार का फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से मुकाबला हो रहा था। ये मैच काफी रोमांचक था जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। नितेश ने पहला सेट 21-14 से आसानी से जीत लिया था। लेकिन दूसरे गेम में डेनियल बेथेल ने दमदार वापसी की और आसानी से गेम जीत लिया। आखिरी मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई। दोनों खिलाड़ियों के 21-21 अंक हो गए थे इसके बाद नितेश ने दो अंक लेकर 23-21 से मैच जीता।

End of Feed