Paris Olympics 2024, Hockey IND vs NZ: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को मात देकर की पेरिस ओलंपिक में विजयी शुरुआत

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ की है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया टीम के लिए निर्णायक गोल।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने की पेरिस ओलंपिक में विजयी शुरुआत
  • न्यूजीलैंड को भारत ने दी 3-2 से मात
  • कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया 58वें मिनट में निर्णायक गोल

पेरिस: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत के साथ की है। भारतीय टीम ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील करके 3-2 के अंतर से जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 58वें मिनट में गोल करके टीम को जीत दिलाई। भारत के लिए गोल मनदीप सिंह(24'), विवेक सागर प्रसाद (34') और हरमनप्रीत सिंह (59') ने किए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए गोल सैम लेन(8') और साइमन चाइल्ड (53') ने किए। पूल बी में शामिल भारत ने पहले मुकाबले में जीत के साथ तीन अंक के साथ बेल्जियम के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

Indian Mens Hockey Team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में बनाई बढ़त

मैच के पहले ही क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। 8वें मिनट में कीवी टीम ने पहला गोल पेनल्टीकॉर्नर के जरिए सैम लेन ने किया इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम को गोल करने का शानदार मौका पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में मिला लेकिन वो गोल में तब्दील नहीं हो सका। पहले क्वार्टर का अंत न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त के साथ किया।

End of Feed