Paris Olympics 2024: एचएस प्रणय जीत के साथ की ओलंपिक अभियान की शुरुआत, जर्मनी को फैबियन रोथ को दी मात

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने फ्रेंच खिलाड़ी फैबियन रोथ को ग्रुप-के में अपने पहले मुकाबले में मात देकर ओलंपिक अभियान की शुरुआत की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एचएस प्रणय ने पेरिस ओलंपिक मे की जीत के साथ शुरुआत
  • फ्रेंच खिलाड़ी को दी सीधे गेम में मात
  • फैबियन रोथ ने पहले गेम में प्रणय को दी कड़ी चुनौती

पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने रविवार को पेरिस ओलंपिक की पुरुष एकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप के मैच में जर्मनी के फैबियन रोथ खिलाफ सीधे गेमों में जीत से की। विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज प्रणय ने 45 मिनट तक चले इस मैच को 12-18, 21-12 से अपने नाम किया। जर्मनी के खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में प्रणय को कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में लय हासिल कर आसानी से मुकाबला अपने नाम किया।

HS Prannoy

एचएस प्रणय

रोथ ने दी प्रणय को पहले गेम में कड़ी टक्कर

मैच के पहले गेम में रोथ ने प्रणय को कड़ी टक्कर दी। एक समय गेम 16-16 से बराबर था लेकिन प्रणय ने उस स्थिति पर अनुभव का पूरा फायदा उठाया और पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में प्रणय ने फ्रेंच खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और दूसरे गेम में 21-12 के अंतर से जीत के साथ मैच भी अपने नाम कर लिया। 32 वर्षीय प्रणय बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ग्रुप में 31 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे पुरुष एकल रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज वियतनाम के ले डुक फाट से भिड़ेंगे।

End of Feed