Paris Olympics 2024: दस ओलंपिक खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी जॉर्जिया की 54 वर्षीय निशानेबाज

जॉर्जिया की निशानेबाज नीनो सालुकवाजे लगातार 10 ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। साल 1988 में उन्होंने पहली बार ओलंपिक खेलों में शिरकत की थी और गोल्ड मेडल जीता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • दस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली महिला बनीं नीनो सालुकवाजे
  • जॉर्जिया की निशानेबाज ने1988 में पहली बार लिया था ओलंपिक में भाग
  • पेरिस ओलंपिक में जॉर्जिया के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में की शिरकत

चेटोरॉक्स (फ्रांस): जॉर्जिया की निशानेबाज नीनो सालुकवाजे करियर में दस ओलंपिक खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं जो पहले सोवियत संघ के लिये खेलती थी। सालुकवाजे ने 1988 से लेकर अबतक हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बतौर प्लेयर शिरकत की है। उन्होंने 1988 में 19 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था। वह पेरिस ओलंपिक में जॉर्जिया के लिये दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरीं। सालुकवाजे आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकी और क्वालीफिकेशन में 38वें स्थान पर रहीं।

Nino Salukvadze

नीनो सालुकवाजे

25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी लेंगी भाग

सालुकवाजे शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल में भी उतरेंगी। सालुकवाजे 1988 में सोवियत संघ के लिये खेली और सोवियत संघ के विघटन के बाद 1992 बार्सीलोना ओलंपिक में एकीकृत टीम के लिये खेली। पिछले आठ ओलंपिक वह जॉर्जिया के लिये खेली हैं।

End of Feed