Paris Olympics 2024: भारत के मेडल की हैट्रिक, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में मेडल दावेदार हुए बाहर

Paris Olympics 2024, 01 August 2024 Match Reports: पेरिस ओलंपिक में गुरुवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा। बैडमिंटन और मुक्केबाजी में मेडल के प्रबल दावेदार हार का बाहर हो गए। वहीं, हॉकी में बढ़त हासिल करने के बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Paris Olympics 2024, 01 August 2024 Match Reports: पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी रेंज से भारत के पदकों की हैट्रिक पूरी हो गई जब स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में देश के लिये पहला कांस्य पदक जीता लेकिन बैडमिंटन और मुक्केबाजी में पदक के प्रबल दावेदारों के बाहर होने से देश को निराशा हाथ लगी, वहीं भारतीय हॉकी टीम को बृहस्पतिवार को यहां पहली हार झेलनी पड़ी।

Badminton, Hockey, Boxing, Indian Hockey Team, Pv Sindhu, Lakshay Sen, KS Prannay, Nikhat Zareen, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics, Olympics 2024,

चिराग, सात्विक और लक्ष्य सेन। (फोटो- SAI Media X)

निशानेबाज कुसाले ने जीता कांसा

क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे कुसाले ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 451 . 4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया । एक समय वह छठे स्थान पर थे जिसके बाद उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया । भारत का इन खेलों में यह तीसरा कांस्य है । इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था। भारत के ओलंपिक इतिहास में पहली बार निशानेबाजों ने तीन पदक एक ही खेलों में जीते हैं। हालांकि महिला वर्ग में अंजुम मौदगिल और सिफत कौर फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकीं ।

End of Feed